संकुल स्तरीय पालक शिक्षक सम्मेलन पीएम श्री स्वामी आत्मानंद बतरा में हुआ आयोजित

Chattisgarh Surajpur

महेश ठाकुर(ब्यूरो चीफ vocg.24…)

सूरजपुर/बतरा/vocg.24…/ स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी शालाओं में पालकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और उन्हें बच्चों की प्रगति से अवगत कराने तथा बच्चों में भविष्य की सम्भावनाओं का आंकलन कर पालकों के साथ समन्वय साधते हुए संयुक्त रूप से परिणाम उन्मुखी प्रयास करने हेतु संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतरा के प्रांगण में किया गया । सम्मेलन का प्रारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष हीरालाल राजवाड़े ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक पालक बैठक का उद्देश्य शिक्षक एवं पालकों के मध्य समन्वय, पालकों को उनके बच्चों के पढ़ाई में मदद हेतु समाधानात्मक कारक उपाय सुझाना तथा शासन द्वारा बच्चों को संचालित विभिन्न हितग्राही योजनाओं एवं शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन हेतु राज्य में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों से पालकों को अवगत कराना है।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सूरजपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले संकुल स्तरीय पालक शिक्षक बैठक कार्यक्रम में शामिल हुए।
यहां उन्होंने पालक शिक्षक बैठक में शामिल होकर पालकों और बच्चों से संवाद कर उनके अनुभव जाने। इस अवसर पर उन्होंने शाला परिसर का अवलोकन भी किया।
उन्होंने पालकों से चर्चा करते हुए कहा कि अपने बच्चों की गतिविधियों और पढ़ाई के स्तर को नियमित रूप से परखने के लिए उनसे चर्चा करते रहें। यह सुनिश्चित करें कि बच्चे स्कूल से आने के पश्चात होम वर्क अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के गुणवत्ता के स्तर को बढ़ाने के लिए पालक और शिक्षक नियमित रूप से संवाद करके स्थानीय स्तर पर ही समाधान करें।


साथ ही चर्चा के दौरान कहा कि बच्चों को मोबाईल की लत से दूर रखें। साथ ही शिक्षकगण भी अध्यापन के दौरान मोबाईल का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करें। बैठक में पालकों ने बेहतर शिक्षण के लिए और भी सुझाव दिए। सीईओ ने पालकों से मोर गांव मोर पानी अभियान, एक पेड़ मां के नाम अभियान के संबंध में अवगत कराया।

उल्लेखनीय है कि बच्चों के माता पिता के प्रथम चरण के बैठक के अंतर्गत सूरजपुर जिले में संकुल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादित करने जिले के सभी अधिकारियों को 01-01 संकुल की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है।

पालक शिक्षक संवाद 12 बिंदुओं के अंतर्गत पालकों को बच्चों के लिए यथासंभव घर में पढ़ाई के लिए मेरा कोना-स्टडी कॉर्नर के रूप में एक निश्चित स्थान तय करने की बात बताई गई। इसी प्रकार छात्रों के लिए एक आदर्श दिनचर्या कैसी हो इसकी जानकारी दी गई। बच्चों ने आज क्या सीखा के तहत पालकों की सहभागिता बढ़ाने के साथ उनकी प्रोग्रेस मॉनिटर करने में सहायता मिलेगी। बच्चा बोलेगा बेझिझक से बच्चों के अंदर स्टेज में बोलने के भय को दूर करना और पब्लिक स्पीकिंग और लीडरशिप क्वालिटी बढ़ाने पर काम होगा। बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा का उद्देश्य पालकों और छात्रों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को दूर करना और अच्छे अंक लाने के लिए प्रोत्साहित करना है। पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना, बस्ता रहित शनिवार के अंतर्गत अन्य ज्ञानवर्धक गतिविधियों से छात्रों को जोड़ना, विद्यार्थियों के आयु, कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी देना, न्योता भोज के माध्यम से सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना, विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालकों एवं छात्रों को अवगत कराना, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र निर्माण और नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस सम्मेलन में गत वर्ष के बोर्ड परीक्षा तथा विद्यालयीन परीक्षा पर उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी जिनमें मुख्य रूप से
पी एम श्री सेजेस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतरा के कक्षा 5 वीं की छात्रा श्रेया राजवाड़े, कक्षा 8 वीं में नीलिमा सिंह आर्मो, कक्षा 10 वीं में डिंपल राजवाड़े, कक्षा 12 वीं में अजीत राजवाड़े तथा आत्मानंद सेजेस हिंदी माध्यम में कक्षा 10 वीं में कौशल राजवाड़े व कक्षा 12 वीं में कुमकुम राजवाड़े को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में लगाए गए विभिन्न विषयों की प्रदर्शनी ,
छात्रों के मध्य खेल प्रतियोगिता एवं छात्रों द्वारा लगाए गए स्वादिष्ट व्यंजन स्टाल की भरपूर प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को नशा से दूर रखने सामूहिक संकल्प कराया गया।

इस सम्मेलन का उद्बोधन संकुल प्राचार्य उत्तम प्रसाद राजवाड़े, आभार प्रदर्शन पीएम श्री सेजेस के प्राचार्य गोवर्धन सिंह, तथा मंच संचालन प्रियंका राज व फातमा सोगरा द्वारा किया गया।
इस सम्मेलन को सफल बनाने में बतरा ग्राम के
सरपंच आनंद सिंह आर्मो, उपसरपंच व मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े, सांसद प्रतिनिधि प्रिंस जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र तिवारी,
जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मैनेजर पैकरा,
जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेंद्र सिंह मार्को, संतलाल प्रजापति, चन्दर सिंह, राजकिशोर ग्राम के सरपंच बसंत सिंह ,पालक संघ अध्यक्ष संदीप जायसवाल,
विकासखंड शिक्षा अधिकारी फूलसाय मरावी, संकुल प्राचार्य उत्तम प्रसाद राजवाड़े, विद्यालय के प्राचार्य गोवर्धन सिंह, सीएसी बोधन राम राजवाड़े व लाल साय राजवाड़े, प्रधान पाठक रमाशंकर जायसवाल, देवसाय तिर्की, राजकिशोरी कुजूर, अशोक कुजूर, पुष्पेंद्र कोसरिया, कन्हैया मिश्रा, अंजना जायसवाल , जोरावर सिंह, भूतपूर्व शिक्षक तुलसी प्रसाद राजवाड़े,
संकुल 1 एवं 2 के समस्त संस्था प्रमुख व शिक्षक तथा
पी एम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय के सर्व शिक्षक, छात्र छात्राएं तथा ग्रामीण जन का सराहनीय योगदान रहा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *