जिला पंचायत सीईओ के स्थानांतरण पर सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजितसूरजपुर, 01 अगस्त 2025राज्य शासन के हालिया स्थानांतरण आदेश के तहत सूरजपुर जिले में पदस्थ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू का स्थानांतरण उद्योग संचालनालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में किया गया है। इसी क्रम में एसडीएम भैयाथान श्री सागर सिंह का स्थानांतरण कबीरधाम जिले के लिए किया गया है। जिले में दोनों अधिकारियों का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय एवं उल्लेखनीय रहा।

Surajpur

स्थानांतरण के उपरांत शुक्रवार को साधुराम सेवा कुंज में दोनों अधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती साहू एवं श्री सिंह ने जिले में किए गए कार्यों और अनुभवों को साझा किया। उन्होंने सूरजपुर जिले में मिले सहयोग और साथ के लिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया।

समारोह में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने कहा कि दोनों अधिकारी अत्यंत समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक दायित्व का कुशलता से निर्वहन किया, जो प्रशासनिक दृष्टिकोण से अनुकरणीय है।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों को ससम्मान विदाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *