सूरजपुर जिले के कृषको को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20 वी क़िस्त की राशि से लाखों कृषक लाभान्वित हुए जिसमे जिले के कुल 103584 कृषकों को 21करोड़ 74 लाख रुपये कृषक के बैंक खाते मे सीधे हस्तांरित किया गया है जिला स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्र एव कृषि विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वाधान में कृषि महाविद्यालय अजिरमा अम्बिकापुर के ऑडिओटोरियम हाल में कार्यक्रम रखा गया था जिसमे जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष सूरजपुर के श्रीमती चंद्रमणि पैंकरा जी की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ जिसमे लगभग जिले के 100 कृषक भी सम्मलित हुए साथ ही विकासखण्ड स्तर एव ग्राम स्तर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिले के लगभग 2500 कृषक सीधे जुड़े रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में सुश्री संपदा पैंकरा उपसंचालक कृषि एव डॉ. तेजराम बंजारा सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी का विशेष मार्गदर्शन तथा धीरेंद्र कुशवाहा शाखा प्रभारी, अभय ओझा ,मोनू ठाकुर का विशेष सहयोग रहा
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

