बसदेई – चौकी क्षेत्र के बंजा शारदा पारा में पानी भरने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित रामधरी साहू (50 वर्ष) अपने बेटे के साथ आलू बाड़ी में पानी भरने गए थे। उसी दौरान संजय साहू, राजेश साहू और भगवान दास साहू ने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने पीड़ित के घर में घुसकर हाथ-मुक्कों, डंडे और छड़ी से मारपीट की।
मारपीट में रामधरी साहू, उनकी पत्नी तेज कुमारी, बेटा जयप्रकाश और बेटी पूर्णिमा को सिर, कमर, घुटनों और हाथ में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी भगवान दास साहू को 19 जनवरी 2026 को दोपहर 2:20 बजे गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने माननीय न्यायालय से आरोपी के न्यायिक रिमांड को 30/1/20260तक बढ़ाने का अनुरोध किया है। मामले की विवेचना अभी जारी है अन्य आरोपी फरार है जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है |
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

