‘‘वीरांगना‘‘ रानी अवंतीबाई लोधी, ‘‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) एवं ‘‘माता बहादुर कलारिन सम्मान पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

Chattisgarh Surajpur

सूरजपुर/15 सितंबर 2025/   छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष ‘‘वीरांगना‘‘ रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाना है।
‘‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) वर्ष 2025‘‘ – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला/अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष ‘‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)‘‘ प्रदान किया जाना है।

‘‘माता बहादुर कलारिन सम्मान‘‘ 2025 – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली राज्य की महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से प्रतिवर्ष ‘‘माता बहादुर कलारिन सम्मान‘‘ प्रदान किया जाना है।
         इसके तहत एक महिला को 2 (दो) लाख रूपयें की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाना है।
उक्त पुरस्कार हेतु प्रविष्टियां 26 सितम्बर 2025 तक तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रस्तुत की जा सकती है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संयुक्त जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर से प्राप्त की जा सकती है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *