सूरजपुर/15 सितंबर 2025/ राष्ट्रीय लोक अदालत सूरजपुर में आयोजित दिव्यांगजनों द्वारा मांग किये गये सहायक उपकरण प्रदाय किए गए। जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयास से यह वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर दिव्यांगजन श्री प्रहलाद को मोटराइज्ड ट्रायसायकल, श्री फेंकु प्रसाद विश्वकर्मा, को ट्रायसायकल, श्रीमती घुरनी, को ट्रायसायकल, श्री बिरेन्द्र, को ट्रायसायकल एवं निहाल अंसारी, को व्हील चेयर प्रदान की गई।
प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, मुख्य न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव के द्वारा उपकरण वितरित किए गए। दिव्यांगजनों ने सहायक उपकरण प्राप्त कर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

