सूरजपुर/vocg.24…/ जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा सूरजपुर कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के सफल मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व.मेजर ध्यानचंद जी की जन्मशती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन जिला मुख्यालय सूरजपुर के स्टेडियम ग्राउंड में किया जायेगा। खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में बॉलीबाल खेल का आयोजन किया जायेेगा। खेल दिवस में जिला खेल संघ के पदाधिकारी गण, एवं 2024-25 में राष्ट्रीय/अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर मेंडल प्राप्त खिलाड़ी को सम्मानित किया जायेगा। खेल दिवस में महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्रा भाग लेंगे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

