अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 : “योग संगम – हरित योग” थीम पर होगा आयोजन

Chattisgarh

21 जून 2025 को ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) के अवसर पर “योग संगम” – “हरित योग” थीम के अन्तर्गत पूरे जिले में व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित इस वर्ष की फ्लैगशिप थीम के अनुरूप जनपद/नगर मुख्यालय तथा ग्राम पंचायत स्तर तक विविध योग गतिविधियां संचालित होंगी।

प्रमुख स्थलों पर होंगे सामूहिक योग अभ्यास
इस अवसर पर जिले के शासकीय/निजी महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, विद्यालयों, छात्रावासों, सार्वजनिक उपक्रमों, निजी उद्योगों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों की भागीदारी के साथ योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों के प्रमुख स्थलों जैसे ऐतिहासिक, धार्मिक, सार्वजनिक महत्व के स्थानों, अमृत सरोवर, पार्क एवं पर्यटन स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां
“हरित योग” थीम के अनुरूप योग दिवस के कार्यक्रमों में पौधरोपण, बीज वितरण, पौध संरक्षण, स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण जागरूकता जैसी गतिविधियों को भी सम्मिलित किया जाएगा। इससे योग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।इसके अलावा युवाओं में योग के प्रति रुचि व जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “योग अनप्लगड” थीम पर छात्र-छात्राओं को जोड़ते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

15 से 21 जून तक ‘योग सप्ताह’ का आयोजन
“योग महाकुंभ” थीम के तहत 15 से 21 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान हर जिले में जनसामान्य, एनजीओ, संस्थाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी से विभिन्न योग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

“योग समावेश” थीम के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, वंचित समूह, विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति और समस्त आयु वर्ग के महिला-पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

जिले के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी करें और योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।इन योग कार्यक्रमों में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक व्यक्ति अथवा आयोजन संस्था (सरकारी/निजी/स्वैच्छिक) को आयुष विभाग के पोर्टल https://yoga.ayush.gov.in पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *