सूरजपुर/भटगांव/VOC.24…/ समाज सुधार, जनकल्याण और आदर्श प्रशासन की प्रतीक रहीं राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के पावन अवसर पर जरही मंडल में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में एक भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी आयोजन ने क्षेत्र में सामाजिक चेतना, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक एकता का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रसारित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह ने अपने प्रेरणास्पद वक्तव्य में राजमाता अहिल्याबाई के जीवन दर्शन और उनके दूरदर्शी प्रशासनिक निर्णयों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। मंच की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम की सुदृढ़ व्यवस्था का भार मंडल
प्रभारी राजकुमार गुप्ता ने कुशलता से संभाला। कार्यक्रम संचालन का दायित्व मंडल महामंत्री दीपक मिश्रा ने निभाया और आभार प्रदर्शन महामंत्री लालसाय सिंह पावेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि वे एक ऐसी शासिका थीं जिन्होंने न केवल कुशल शासन व्यवस्था दी, बल्कि विधवाओं, निर्धनों और उपेक्षित वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाकर एक आदर्श स्थापित किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आज भी प्रशासन और समाज सुधार के क्षेत्र में कार्य किया जा सकता है।
नारी सशक्तिकरण को समर्पित विशेष सम्मानकार्यक्रम की विशेष उपलब्धि रही
समाज के लिए प्रेरणा बन चुकीं
श्रीमती सुषमादेवी – मजदूरी
श्रीमती बेबी चौबे– मजदूरी
श्रीमती मंजू सरकार – SECL कर्मचारी
श्रीमती सूरजमणि ठाकुर – नगरपंचायत जरही में प्यून के पद पर है, चार साहसी महिलाओं का सम्मान। ये महिलाएं अपने पतियों के असमय निधन के बाद जीवन की विषम परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए न केवल अपने परिवार को संभाला, बल्कि अपने बच्चों को आत्मनिर्भर एवं समाज में प्रतिष्ठित स्थान दिलाने में सफल रहीं। इनकी संघर्ष गाथाएं उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर गई।मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री दीपक मिश्रा एवं लाल साय सिंह पावेल द्वारा जरही नगर पंचायत अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र में पूर्ण स्वस्थ सुविधाओं एवं डॉक्टर की पदस्थापना हेतु ज्ञापन माननीय विधायक श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते को दिया गया। जरही नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 13 के भाजपा पार्षद श्री विवेक सिंह के द्वारा माननीय विधायक जी को जरही में पुलिस चौकी स्थापना की मांग करते हुए पत्र सौंपा गया जिसपर विधायक श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते ने यथाशीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिया।
गणमान्य जनों की प्रभावशाली उपस्थिति-कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम राम राजवाड़े, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, और सैकड़ों की संख्या में नगरवासी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थित जनों में शामिल रहेः शकुंतला सिंह पोर्ते, लाल संतोष सिंह, मुकेश
सिंह, पूनम राम राजवाड़े, दीपक मिश्रा, लालसाय सिंह पावेल, विश्वजीत सोनी, कलावती जायसवाल, हिमांशु सिंह, सुनीता राजवाड़े, संतोष यादव, प्रेम साहू, ज्योतिकला पैकरा, ओ.पी. सिंह, अरुणा गुप्ता, नागेंद्र सिंह, विवेक सिंह, अशोक प्रजापति, और अन्य दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी।
समाज में नई ऊर्जा का संचार-यह आयोजन न केवल एक ऐतिहासिक स्मृति का पुनस्मरण था, बल्कि वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाने का यह प्रयास निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और नवचेतना का संचार करेगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

