आकांशी ब्लाक कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय डिजिटल साक्षरता कार्यशाला का आयोजन

Surajpur

सूरजपुर – भारत सरकार के नीति आयोग, नई दिल्ली के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत प्रतापपुर जनपद पंचायत में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यशाला वित्तीय समावेशन, डिजिटल साक्षरता तथा साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में जनपद के समस्त पीआरपी, एफएलसीआरपी और बैंक सखियों को प्रशिक्षित कर डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया।

यह पहल प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत की गई, जिसका मूल उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना है।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों के समस्त बिहान के कैडरों को डिजिटल उपकरणों और ई-गवर्नेंस सेवाओं के उपयोग में सक्षम बनाना है, ताकि वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और पारदर्शी तरीके से कर सकें। इस कार्यक्रम में  “डिजी-साक्षर“ विशेष रूप से वंचित समुदायों को डिजिटल कौशल प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई है। इस कार्यक्रम के तहत,पीआरपी, बैंक सखी बिहान कैडर को कंप्यूटर कौशल, साइबर सुरक्षा और इंटरनेट के प्रभावी उपयोग जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ डॉ. नृपेंद्र सिंह, बीपीएम अलका कुजूर, स्थानीय महिला समूह एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर श्री विनोद कुमार प्रजापति ने प्रतिभागियों को डिजिटल साक्षरता से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया।

आकांक्षी ब्लॉक में डिजिटल साक्षरता, ई-गवर्नेंस और कौशल विकास के माध्यम से अधिक लोगों को सशक्त बनाना है। इस पहल के तहत,ब्लॉक में  डिजिटल संसाधन केंद्र स्थापित किए जाना  हैं, जो समुदायों को आवश्यक डिजिटल उपकरणों और सेवाओं तक पहुंच प्रदान करते हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *