पीएम आवास ग्रामीण में किसी के लिए सॉफ्ट कॉर्नर नहीं, अविलंब लाए प्रगति : सीईओ जिला पंचायत

Chattisgarh Surajpur

जिले के 181 ग्राम पंचायतें, जहां विगत एक सप्ताह में जीरो प्रगति

कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देश पर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में जिले में पीएम आवास की निरंतर समीक्षा एवं प्रगति की मॉनिटरिंग की जा रही है। उक्त तारतम्य में जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती साहू ने समस्त जनपद पंचायतों की विस्तृत समीक्षा की। इसमें मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 2024-25 के स्वीकृत समस्त आवासों को अविलंब पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया है। स्वीकृति के लिए शेष बचे आवासों को जल्द स्वीकृति का कार्य पूर्ण करते हुए, कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2016- 23 तक के आवासों में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। सीईओ जनपद पंचायत निरंतर समीक्षा करें, हितग्राहियों से सीधे संपर्क स्थापित करते हुए, चौपाल लगाकर संवाद करिए, उन्हें प्रेरित करिए। किसी भी हितग्राही का राशि कार्य पूर्ण करने के बाद लंबित न रहे। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित जनपद से जिम्मेदारी तय की जावेगी। पीएम आवास के तहत् अभिसरण से मिलने वाले 90 मानव दिवस की मजदूरी भुगतान को समय पर जारी करने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृत कार्यों पर फोकस कर पूर्ण करने पर ध्यान दीजिए। हाल ही में आत्मसमर्पित नक्सल एवं नक्सल प्रभावित परिवारों को प्रथम किस्त की राशि जारी की गई है। इन आवासों को विशेष रूप से ध्यान देकर जल्द पूर्ण कराए। इसके अतिरिक्त आवास प्लस 2.0 के माध्यम से सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है, इसका पूर्णता प्रमाण पत्र जल्द भेजवाए। सभी अवगत हों कि शासन के निर्देशानुसार योजना में पारदर्शिता एवं क्रियान्वयन की कोई भी शिकायत आती है तो कड़े एक्शन लिए जाएंगे। इसके साथ ही गृह पोर्टल पर एंट्री का कार्य, आवास मित्र मॉनिटरिंग ऐप की स्तिथि की समीक्षा की गई।
उक्त बैठक में कार्यपालन अभियंता आर ई एस, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समस्त, एपीओ नरेगा, डीसी पीएम आवास, एसडीओ आरईएस समस्त, एई पीएम आवास, पीओ नरेगा, बीसी पीएम आवास, उपयंत्री, तकनीकी सहायक समस्त एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *