
समाचार विवरण:
सूरजपुर/VOC.24…/सूरजपुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) पर निजी विद्यालय संचालकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। संचालकों का कहना है कि डीईओ न तो उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करते हैं और न ही किसी प्रकार का संवाद स्थापित करते हैं। जब वे व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें धमकाया जाता है।
विद्यालय संचालकों का आरोप है कि किसी भी शैक्षणिक या प्रशासनिक समस्या को लेकर वे जब भी डीईओ से संपर्क करने का प्रयास करते हैं, तो उन्हें उचित जवाब नहीं दिया जाता। इसके बजाय उन्हें डराने-धमकाने की भाषा में बात की जाती है, जिससे संचालकों में भय का माहौल बन गया है।
संचालकों ने मांग की है कि जिला प्रशासन इस मामले की जांच कराए और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करे कि वे शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोगात्मक और सम्मानजनक व्यवहार करें, जिससे जिले की शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वास बना रहे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

