धरतीपारा में हटाया गया अवैध कब्जा

Surajpur

दतिमा मोड़- क्षेत्र के धरतीपारा में अवैध अतिक्रमण के मामले में जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर बुधवार को भटगांव तहसीलदार शिवनारायण राठिया के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण जेसीबी मशीन से तोड़कर मुक्त कराया।

बता दे कि भटगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम धरतीपारा के मुख्यमार्ग में माध्यमिक शाला, प्राथमिक एवं उपस्वास्थ्य केंद संचालित होती है। इसी परिसर में श्याम लाल प्रजापति द्वारा मिट्टी का मकान बनाकर जमीन पर अतिक्रमण कर रखी थी। पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार मौखिक रूप से कहा गया था लेकिन कब्जा नहीं हटाई गई। जब जाकर अतिक्रमण की शिकायत तहसीलदार शिवनारायण राठिया से करते हुए कब्जा हटाने की मांग की थी। तहसीलदार ने विधिवत नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर तहसीलदार के नेतृत्व में पटवारी एवं पुलिस की संयुक्त टीम एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाया गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *