राशनकार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना: ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, नहीं कराया तो बंद हो सकता है राशन

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर, 29 अक्टूबर 2026। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले के सभी राशनकार्डधारियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में वर्तमान में शेष बचे 27,339 सदस्यों के सत्यापन के लिए 30 अक्टूबर 2026 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

राशन दुकानों पर होगा सत्यापन
खाद्य अधिकारी ने बताया कि राशनकार्ड में दर्ज सभी शेष सदस्य अपने नजदीकी शासकीय उचित मूल्य दुकान में जाकर ई-पॉस मशीन अथवा फेस ई-केवाईसी के माध्यम से अपना वेरिफिकेशन तुरंत पूर्ण करा सकते हैं। प्रशासन द्वारा भौतिक सत्यापन के दौरान यदि कोई सदस्य अपने निवास पर नहीं पाया जाता है या उसकी मृत्यु हो चुकी है, तो स्थानीय निकाय के माध्यम से उसका नाम राशनकार्ड से निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

दिव्यांग, बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था
ऐसे हितग्राही जो विशेष पिछड़ी जनजाति के हैं, दिव्यांग हैं या अत्यधिक बुजुर्ग हैं और किसी कारणवश ई-केवाईसी नहीं करा पा रहे हैं, उनके लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। ऐसे सदस्यों की पृथक सूची आवश्यक दस्तावेजों के साथ तैयार कर स्थानीय निकाय में जमा कराई जा रही है ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

खाद्य विभाग ने सभी राशनकार्ड धारकों से अपील की है कि असुविधा या राशन बंद होने की स्थिति से बचने के लिए 30 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से अपनी नजदीकी राशन दुकान पर जाकर ई-केवाईसी पूरा कर लें।

What do you feel about this post?

100%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *