
सूरजपुर ब्लॉक के 270 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा रहे मौजूद
सूरजपुर /बिश्रामपुर – नवीन पाठयपुस्तकों पर आधारित कक्षा पहली से तीसरी तक के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया l
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिश्रामपुर में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को तीन जोनों लटोरी, विश्रामपुर तो और कन्या विश्रामपुर में विभाजित किया गया था l
गौरतलब है कि इस प्रशिक्षण में प्राथमिक शालाओं के कुल 270 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
डाइट अंबिकापुर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स चंद्रकला कुशवाहा
जीवंती एक्का ल,पंकज एक्का,राजेश जायसवाल,मेरी रोशन लकड़ा सुनीता यादव,बसंत मंडल,सुनीता भगतऔर सरिता तिर्की ने इन सभी प्रशिक्षणार्थियों को अपने-अपने जोन में प्रशिक्षण दिया।
जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा पहली से तीसरी तक की नवीन पाठ्यपुस्तकें बच्चों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता को सुदृढ़ करने हेतु तैयार की गई हैं।
ये पुस्तकें बाल-केंद्रित एवं गतिविधि आधारित हैं, जिससे सीखना सहज और रुचिकर बनता है।ये नवीन पाठ्यपुस्तकें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति में सहायक हैं।
संस्था प्राचार्य आशीष कुमार भट्टाचार्य ने कहा कि कक्षा 1 से 3 की नवीन पाठ्यपुस्तकें बच्चों के शैक्षणिक एवं नैतिक विकास की मजबूत नींव रखती हैं।
इन पुस्तकों के माध्यम से बच्चों में समझ, जिज्ञासा और रचनात्मक सोच का विकास होंगीविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण एवं आनंददायक शिक्षण को बढ़ावा देने में ये पुस्तकें अत्यंत उपयोगी हैं।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नवीन पाठ्यपुस्तकें शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण अपनाने में सहयोग प्रदान करेंगी।
बीआरसी मनोज कुमार मंडल ने कहा कि ये पुस्तकें FLN लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन से इनके प्रभावी क्रियान्वयन द्वारा शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है।
प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में गौरी शंकर पांडेय ,जितेंद्र तिवारी, पंकज सिंह सुधीर पटेल कीर्ति कौशल दुबे और संतोष बड़ा ने अपनी भूमिका का बखूबी निर्माण किया।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

