सूरजपुर में अब तक 2.34 लाख क्विंटल से अधिक की हुई धान खरीदीअवैध धान पर प्रशासन की सख्ती के लिए सीमाओं पर 24 घंटे की जा रही निगरानी

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर// कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों पर किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारु, समयबद्ध और किसान हितैषी बनाया गया है।
जिले में अब तक कुल 234245 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। इसके लिए कुल 41977 टोकन जारी किए गए हैं, जिनमें से 22756 टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से किसानों को प्रदान किए गए। वहीं 11415 किसानों ने 495.41हेक्टेयर रकबा का समर्पण किया है।
धान खरीदी के दौरान अवैध भंडारण, खरीदी एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक 64 प्रकरणों में लगभग 4,750 क्विंटल अवैध धान जप्त किया जा चुका है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले की सभी सीमाओं एवं चेक पोस्टों पर 24 घंटे सतत निगरानी की व्यवस्था की गई है। संदिग्ध वाहनों की गहन जांच के साथ रात्रिकालीन गश्त भी की जा रही है, वहीं आंतरिक चेक पोस्टों पर विशेष टीमों की तैनाती की गई है।
कोचियों एवं बिचौलियों के माध्यम से अवैध रूप से धान खपाने पर रोक लगाने और खरीदी प्रक्रिया की प्रभावी निगरानी के लिए जिले में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से धान खरीदी, भंडारण और परिवहन की रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है।
अवैध धान, कोचियों एवं बिचौलियों से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रशासन द्वारा निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं –
खाद्य विभाग कॉल सेंटर – 1800-233-3663
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर/कॉल सेंटर – 07775-286116
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। जिला प्रशासन ने किसानों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि जिले में धान खरीदी व्यवस्था निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित की जा सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *