सूरजपुर, 16 अक्टूबर 2026। दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर भारतीय धर्म, संस्कृति और छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा को संजोते हुए सूरजपुर जिले के ग्राम करंजी स्थित काली मंदिर परिसर में भव्य आयोजन किया गया।
गुप्ता परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भोग भंडारा एवं पारंपरिक करमा नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए।
मंदिर परिसर में माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात भंडारे का शुभारंभ किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकनृत्य करमा की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक बिखेरी।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी धर्म, संस्कृति और परंपरा से जोड़ना है।
यह आयोजन बीरबल गुप्ता मित्र मंडल एवं समस्त ग्रामीणों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। गांव में आयोजन को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

