सेवा सेतु शिविर में नमो सेवा गाथा की प्रस्तुति, स्वच्छता और नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक
सूरजपुर/02 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवनगर एवं कोटेया में विधानसभा एवं विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कला जत्था के कलाकारों ने नमो सेवा गाथा के तहत कार्यक्रम प्रस्तुत कर जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छता एवं नशामुक्ति का संदेश दिया।कलाकारों ने लोककला के माध्यम से भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत की। इसके साथ ही स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविरों में कला जत्था की प्रस्तुतियों के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यह पहल ग्रामीणों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के साथ स्वच्छता और नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का माध्यम बन रही है।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

