
सूरजपुर/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले से वन विभाग में कार्यरत तकनीकी सहायक श्रीमती दीप्ति वर्मा को राज्य स्तरीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया, यह सम्मान समारोह लावण्या फाउंडेशन रायपुर के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली कुल 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, श्रीमती दीप्ति वर्मा को यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, वनों एवं वन्यजीव संरक्षण एवं संवर्धन हेतु ग्रामीणों के बीच जन जागरूकता लाने एवं वन विभाग के मैदानी अधिकारी/कर्मचारियों एवं समितियों को नवाचार गतिविधियों के प्रशिक्षण देने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उसे सफल बनाने एवं वन विभाग की महत्वपूर्ण गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए दिया गया है।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

