ABVP से शुरू हुआ राजनीतिक सफर, अब विधायक प्रतिनिधि की मिली नई जिम्मेदारी

Chattisgarh News Surajpur

प्रतापपुर। छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले भाजपा नेता को संगठन में लंबे समय तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने के बाद अब एक नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधायक द्वारा उन्हें जिला विधायक प्रतिनिधि के रूप में नवीन दायित्व दिया गया है।

बताया गया कि उन्होंने वर्ष 2009 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से छात्र राजनीति में प्रवेश किया। इसके बाद वर्ष 2009 से 2020 तक ABVP में नगर इकाई से लेकर विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। इस दौरान उन्होंने नगर अध्यक्ष, नगर मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला संयोजक एवं विभाग संयोजक जैसे दायित्वों पर कार्य किया।

वर्ष 2020 में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से जुड़ने के बाद वर्ष 2020 से 2025 तक जिला मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद वर्ष 2025 से जिलाध्यक्ष देव गुप्ता की टीम में जिला उपाध्यक्ष के रूप में संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं।

इसके अलावा वर्ष 2018 से वर्तमान तक प्रतापपुर मंडल में युवा मोर्चा के मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी भी लगातार निभा रहे हैं। संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ उन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 में प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई।

लंबे समय से संगठन में विभिन्न स्तरों पर काम करने के अनुभव के बाद अब विधायक द्वारा उन्हें जिला विधायक प्रतिनिधि की नई जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी तथा संगठन और क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *