सूरजपुर/13 अगस्त 2026/ जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त 2026 को सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति, सद्भावना, एकता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ प्रातः 7ः30 बजे होगा। दौड़ पुराना रेस्ट ऑफिस से प्रारंभ होकर अग्रसेन स्टेडियम, सूरजपुर तक आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के नागरिकों, युवाओं, खिलाड़ियों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की गई है।
जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिलेवासियों से इस आयोजन में उत्साहपूर्वक शामिल होकर राष्ट्रीय एकता, सद्भावना और स्वस्थ समाज का संदेश देने का आह्वान किया है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

