सरगुजा संभाग में कर्मचारी संघ की नई टीम तैयार ,
संगठन होगा मजबूत, कर्मचारियों की आवाज होगी बुलंद
रायपुर, दिनांक: 02 अगस्त 2026
संगठन के प्रांतीय आम सभा टाउन हॉल रायपुर में प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन कुमार शर्मा द्वारा संघ के संविधान में प्रदत्त अधिकारों के तहत सरगुजा संभागीय स्तर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह गठन आनंद यादव प्रदेश महामंत्री सरगुजा के अनुशंसा के पश्चात किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।
नवनियुक्त संभागीय कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है—
श्री दिनेश कुमार कश्यप – संभागीय अध्यक्ष
श्री राजेश्वर सिंह – कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष
श्री सुधीर कुमार राणा – संभागीय उपाध्यक्ष
श्री राहुल कुमार यादव – संभागीय उपाध्यक्ष
श्री चन्द्रदेव चक्रधारी – संभागीय सचिव
श्री रामजनम यादव – संभागीय कोषाध्यक्ष
श्री योगेश कुमार – संभागीय प्रवक्ता
श्री बुजेश बिसेन – विभागीय अध्यक्ष (स्वास्थ्य विभाग, सरगुजा संभाग)
श्री विक्रम मिरी – विभागीय अध्यक्ष (आदिवासी जाति कल्याण विभाग, सरगुजा संभाग)
संघ द्वारा आशा व्यक्त की गई है कि नवनियुक्त पदाधिकारी कर्मचारी हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती एवं प्रशासनिक समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन कुमार शर्मा एवं आनंद यादव प्रदेश महामंत्री सरगुजा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

