*राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प*

अंबिकापुर* – संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय एवं अणुव्रत समिति के तत्वावधान में, अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के सहयोग से सरस्वती महाविद्यालय एवं शिक्षा महाविद्यालय, सुभाषनगर, अंबिकापुर के प्रांगण में “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, अंबिकापुर के कुलसचिव डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी रहे। विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक डॉ. खेमकरण रहे।
कार्यक्रम में तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अनूप कोचेटा, युवक परिषद के अध्यक्ष रंजीत जी, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष धनराज जी, सह-व्यवस्थापिका श्रीमती प्रतिमा त्रिपाठी, समिति सदस्य ज्योत्सना पालेकर, अणुव्रत समिति की राज्य प्रभारी मामोल कोचेटा, छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन के संपादक अमर विजय सिंह, दैनिक भास्कर के संपादक अमित पांडेय एवं अंकित चौबे सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऋषि सिंह भी उपस्थित रहे।दीप प्रज्ज्वलित कर अणुव्रत गीत के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ lअणुव्रत गीत ज्योत्सना पालोरकर ने सुमधुर आवाज में प्रस्तुत किया।*मुख्य अतिथि का संबोधन*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शारदा प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, संस्कार, खेल एवं राष्ट्र निर्माण में लगाना चाहिए। नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत का आधार हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मै स्वयं अच्छा जीवन जीता हु इसलिए कह रहा हु। अणुव्रत आंदोलन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम हो होना चाहिए ।*राज्य प्रभारी ममोल कोचेटा ने दिया नशामुक्ति का संदेश* अपने अणुव्रत आंदोलन से जुड़े हर प्रकल्प के अनुभव को साझा किया,और कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, संस्कार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी द्वारा चलाया जा रहा नशामुक्ति अभियान युवाओं में संयमित एवं सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।*राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत दिलाई गई शपथ*कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।विशिष्ट अतिथि डॉ. खेमकरण ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक कर इसे सामाजिक आंदोलन का रूप देना आवश्यक है।कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नशामुक्ति संबंधी राष्ट्रीय संबोधन का ऑनलाइन लाइव प्रसारण भी किया गया। विद्यार्थियों ने संबोधन से प्रेरणा लेते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ऋषि सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके नैतिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूकता लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।कार्यक्रम में दोनों महाविद्यालयों के प्राध्यापकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अणुव्रत समिति के मंत्री महेंद्र बोथरा , कोषाध्यक्ष हनुमान डागा, सह सचिव मनोज बोथरा, सदस्य मदन सेठिया, सदस्य ज्योत्सना पालोरकर उपस्थित रहे I
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

