
सूरजपुर।
जिला सूरजपुर में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बंजा मंडल में एक व्यापक जनआंदोलन का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने का आरोप लगाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष कर रही है और यह लड़ाई पूरी दृढ़ता एवं निरंतरता के साथ आगे भी जारी रहेगी।
इस मनरेगा बचाओ प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष श्रीमती झरना सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में कमलेश जायसवाल, अंबिकेश्वर यादव, लवकेश सिंह, ईश्वर सिंह एवं तेजकुमारी साहू सहित अनेक कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार और सम्मान का सबसे बड़ा साधन है, लेकिन मौजूदा सरकार द्वारा बजट कटौती और भुगतान में देरी से मजदूरों का भविष्य खतरे में है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनरेगा को मजबूत करने की मांग उठाई गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

