
सूरजपुर// पीएम आवास ग्रामीण अंतर्गत राज्य शासन एवं कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन व सीईओ जिला पंचायत श्री विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा प्रतिदिन हो रही है। राज्य स्तर पर विगत 10 माह में 5 लाख से अधिक आवास निर्मित हुए है एवं जिले से 18 हजार से अधिक आवास पूर्ण हुए है। शासन स्तर से पूर्णता के लिए शेष बचे हितग्राहियों के आवासों को 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश प्राप्त हुए है।
उक्त परिपालन में अधिकतर हितग्राही कार्य को गति दे रहे है। किंतु कुछ ऐसे भी हितग्राही है जो आवास निर्माण के लिए राशि लेकर कार्य नहीं करा रहे है। इन्हें बार बार समझाइस एवं नोटिस देने के उपरांत अंततः अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के समक्ष प्रशि कराई जा रही है।
एसडीएम रामानुजनगर श्री अजय मोडियम के द्वारा आवास निर्माण के लिए दिए गए राशि से आवास नहीं बना रहे हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए प्रेरित करते हुए, अंतिम समझाइस दी गई। कार्य समय पर नहीं करने पर देय राशि वापस करने की भी बात कही गई।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

