खेल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया के तहत मंगल भवन में कबड्डी खेल का किया गया आयोजन

Surajpur

सूरजपुर/ 30 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशानुसार खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया के तहत कबड्डी, क्रिकेट, बैडमिंटन, का आयोजन किया गया। सभी खेलों में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया। कबड्डी खेल मंगल भवन में कराया गया, कबड्डी में महिलाओं वर्ग में प्रथम सूरजपुर टीम द्वितीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सूरजपुर ने जीता। पुरुष वर्ग में पचीरा की टीम विजेता और जमदेई की टीम ने उपविजेता का खिताब जीता। कबड्डी खेल के दौरान श्रीमती आरती पांडे खेल अधिकारी, श्री शरदेन्दु शुक्ला सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी, श्री सीमांचल त्रिपाठी, सहदेव रवि, बालेंद्र साहू, महेंद्र सिंह, श्रीमती सुनैना जायसवाल,खेल प्रेमी और महाविद्यालय, विद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *