श्री रामलला दर्शन हेतु श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

Chattisgarh Surajpur

-850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुये रवाना

सूरजपुर/vocg.24…/ छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आज अम्बिकापुर संभाग से 850 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। इस पावन यात्रा में सूरजपुर जिले से 147 हितग्राही एवं 4 अनुरक्षक शामिल हुए हैं।

सूरजपुर जिले से श्रद्धालुओं को बस से अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया, जहां से उन्हें विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या रवाना किया गया। इस अवसर पर अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, अम्बिकापुर नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री मुरली मनोहर जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *