बोर्ड परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने कलेक्टर ने ली वर्चुअल बैठक

Chattisgarh News Surajpur

-नकल प्रकरणों पर सख्ती के निर्देश, संवेदनशील केंद्रों पर रहेगी विशेष नजर

सूरजपुर// कक्षा 10वीं एवं 12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने आज शिक्षा विभाग सहित संबंधित अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। बैठक में परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा के साथ-साथ नकल प्रकरणों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा, सर्व एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित हुए।
कलेक्टर श्री जयवर्धन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, निरीक्षण दल की तैनाती और सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की विशेष पहचान कर वहाँ अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा कोताही पाये जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में परीक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें प्रश्नपत्रों का सुरक्षित एवं गोपनीय वितरण, परीक्षा केंद्रों पर गोपनीयता बनाए रखना, उड़नदस्ता दल की पूर्ण सक्रियता एवं प्रभावी भ्रमण तथा विद्यार्थियों को तनावमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराना प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कलेक्टर ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य की नींव होती हैं, इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वे एक निष्पक्ष एवं अनुकूल परीक्षा माहौल प्रदान करें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *