प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से अंतर्गत बिहान से जुड़ी दीदी को दी गई 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर// भैयाथान विकासखण्ड के ग्राम पंचायत केंवरा में रहने वाले स्वर्गीय श्री प्रभात देवांगन के निधन के बाद ’’राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिश्न बिहान’’ से जुडी श्रीमती राधा देवागन को उनके पति की मृत्यु के पश्चात् प्रधानमंत्री जीवनज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रूपये का बीमा क्लेम की राशि मिली। यह राशि नामांकित सदस्य श्रीमती राधा देवांगन को सेन्ट्रल बैंक भैयाथान, द्वारा चेक के रूप में जनपद सीईओ श्री विनय गुप्ता, अग्रणी बैंक एल.डी.एम. श्री आंनद प्रकाश मिंज, सूरजपुर, बी.डी.सी. श्रीमती इन्द्रावती पैकरा, श्री दिलीप कुमार एक्का एवं मनोज गुप्ता ब्रांच मैनेजर द्वारा चेक के रूप में दिया गया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजनान्तर्गत गठित के श्रद्धा स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत कंवरा की सदस्य श्रीमती राधा देवांगन के पति का बीमा श्रीमती इन्द्रावती दीदी एफएलसीआरपी के माध्यम से प्रधानमत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में अपना पंजीयन बैंक सेन्ट्रल बैंक भैयाथान, सूरजपुर में कराया था। वे अपने बीमा के प्रीमियम का भुगतान समय पर करती रही। बीमा क्लेम की प्रक्रिया में बैंक एवं एन आर एल एम टीम के सहयोग से पूरी की गई, जिससे परिवार को समय पर आर्थिक मदद मिल सकी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *