पीएम श्री सेजेस जयनगर में छात्र प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ भव्य आयोजन

Chattisgarh News Surajpur

नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पुष्पमालाएँ पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें प्रदान कर किया गया आत्मीय स्वागत

— प्राचार्य ने बच्चों को मन लगाकर अध्ययन करने हेतु किया प्रेरित

सूरजपुर/04 जुलाई 2026/ पीएम श्री सेजेस जयनगर में छात्र प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पमालाएँ पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं निःशुल्क नई पाठ्यपुस्तकें प्रदान कर आत्मीय स्वागत किया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के विद्यालय परिवार में शामिल होने के इस अवसर पर संपूर्ण परिसर उत्साह एवं उमंग से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति तथा विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुष्पा राय ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों की शिक्षा में सतत रुचि लेने एवं विद्यालय के साथ सक्रिय समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया।
इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्री वीरेंद्र जायसवाल, एसएमडीसी के सभी सदस्य, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित सभी जनों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह का संचार किया तथा विद्यालय के प्रति आत्मीयता और विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *