सूरजपुर/08 जुलाई 2025/ सूरजपुर परियोजना अंतर्गत संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में रक्षाबंधन का पर्व हर्षाेल्लास और सांस्कृतिक भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को सरल भाषा में बताया गया कि रक्षाबंधन क्यो मनाया जाता है और रक्षाबंधन का महत्व समझाया गया और बताया गया कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और रक्षा के भाव को समर्पित है।
बच्चों ने अपनी सृजनात्मकता का परिचय देते हुए रंग-बिरंगी राखियां स्वयं बनाई। इसके पश्चात बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बाँधकर भाईचारे और स्नेह का प्रतीक प्रस्तुत किया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।

What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

