सूरजपुर/8 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता का उत्सव अंतर्गत स्वच्छता के संग अभियान का प्रथम दिवस आज जिले की सभी ग्राम पंचायतों में उत्साह पूर्वक मनाया गया।
अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में स्वच्छता श्रमदान एवं स्वच्छता वॉक का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सरपंच, सचिव, पंच, जनप्रतिनिधि, स्वेच्छाग्रही दीदियां एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से आयोजित इस श्रमदान में सार्वजनिक स्थलों, सड़क मार्गों एवं आस-पास के क्षेत्रों की सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

