विश्व साइकिल दिवस पर सूरजपुर में निकली साइकिल रैली, विजेताओं को किया गया सम्मानित

Chattisgarh News Surajpur

– साइकिलिंग से खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह

सूरजपुर/08 जून 2026/ जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार 07 जून 2026 को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर साइकिलिंग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
साइकिल रैली का शुभारंभ खेलो इंडिया सेंटर हर्राटिकरा से हुआ। रैली कुन्जनगर के अटल चौक से बाएं मुड़ते हुए शिवनंदनपुर मार्ग से होकर स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल, विश्रामपुर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। समापन समारोह की शुरुआत जुम्बा संचालक दीपक एवं साइकिल रैली में शामिल प्रतिभागियों द्वारा जुम्बा योग-नृत्य प्रस्तुति के साथ हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी श्री अजय मिश्रा, वॉलीबॉल संघ के सचिव श्री रामश्रृंगार यादव, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष श्री पंकज गर्ग तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री हरेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय ने आयोजन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल और स्वास्थ्य के लिए साइकिलिंग के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता में इन्होंने मारी बाजी:-
प्रतियोगिता में बालक वर्ग में दीपक कुमार ने प्रथम, अंकित राजवाड़े ने द्वितीय तथा प्रियांश राजवाड़े ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में उषा कुमारी प्रथम, सुधी रंजक द्वितीय एवं सौम्या तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जबकि चौथे से दसवें स्थान तक के प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के सफल संचालन में वॉलीबॉल कोच राजनाथ गुप्ता, प्राचार्य श्रीमती सुचिता खलखो, जुगनु, सुनील सिंह, पंकज सिंह, विजय यादव, प्रमोद कहर, दिनेश साहू, बालेन्द्र साहू, जुम्बा संचालक दीपक कुमार, खेलो इंडिया लघु केंद्र के फुटबॉल प्रशिक्षक प्रकाश गुप्ता, बलवीर सिंह तथा आशीष सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *