उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 05 जुलाई को होगी लिखित परीक्षा

Chattisgarh News Surajpur

– अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थी 20 जून तक जमा कर सकेंगे आवेदन

सूरजपुर/08 जून 2026/ उत्कर्ष योजना अंतर्गत राज्य के उत्कृष्ट एवं प्रतिष्ठित शालाओं में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश दिए जाने हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा 05 जुलाई 2026 को दोपहर 12ः00 बजे से 2ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कक्षा 5वीं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के ऐसे छात्र-छात्राएं पात्र होंगे, जिन्होंने कक्षा 4थीं में 80 प्रतिशत समकक्ष या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हों। आवेदन के साथ पालक द्वारा चयनित छात्र को चयनित संस्था में भेजने हेतु सहमति पत्र, ग्रामीण अंचल में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थाई जाति प्रमाण पत्र, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, पिछली कक्षा की अंकसूची की सत्यापित छायाप्रति तथा 02 पासपोर्ट साईज फोटो संलग्न करना अनिवार्य होगा।
इच्छुक विद्यार्थी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं सहायक आयुक्त कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन पत्र 20 जून 2026 को कार्यालयीन समय तक अध्ययनरत विद्यालय में जमा किए जा सकेंगे। विद्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों का विद्यालय प्रमुख द्वारा भलीभांति परीक्षण कर उन्हें दिनांक 22 जून 2026 तक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा।
जिला प्रशासन द्वारा पात्र विद्यार्थियों एवं उनके पालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन जमा कर इस योजना का लाभ उठाएं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *