सूरजपुर में ‘चावल उत्सव’ का आयोजन, पारदर्शिता के साथ घर-घर पहुँच रहा राशन

News Surajpur

सूरजपुर, 07 अप्रैल 2026। संचालनालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार जिले में ‘चावल उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सूरजपुर, रामानुजनगर, प्रेमनगर, भैयाथान, ओड़गी एवं प्रतापपुर विकासखंडों की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में ग्राम जनप्रतिनिधियों एवं राशनकार्डधारियों की उपस्थिति में खाद्यान्न वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिले के कुल 26,634 हितग्राहियों को 4594.36 क्विंटल चावल, 71.54 क्विंटल शक्कर, 64.12 क्विंटल चना एवं 161.2 क्विंटल नमक का वितरण किया गया। इस उत्सव के माध्यम से हितग्राहियों को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप आयोजित इस पहल का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना, वितरण व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाना तथा हितग्राहियों के बीच शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास को मजबूत करना है।

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संचालित इस कार्यक्रम के तहत सभी पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि राशन सामग्री का वितरण गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *