रायपुर से एवरेस्ट फतह की ओर छत्तीसगढ़ की बेटी: विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

Chattisgarh Raipur

रायपुर, 6 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के संकल्प के साथ अपने अभियान पर निकल रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास में अमिता श्रीवास से मुलाकात के दौरान कहा कि वे 9 अप्रैल को काठमांडू के लिए रवाना होंगी। उन्होंने इसे केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के साहस, आत्मविश्वास और आकांक्षाओं की उड़ान बताया।

उन्होंने कहा कि यदि संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी ऊंचाई असंभव नहीं होती। प्रदेश की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और राज्य का नाम रोशन कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अमिता श्रीवास इससे पहले वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माउंट किलिमंजारो को फतह कर अपनी क्षमता का परिचय दे चुकी हैं। उनका यह प्रयास प्रदेश की युवा पीढ़ी, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने विश्वास जताया कि अमिता अपने इस साहसिक अभियान में सफलता हासिल कर विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराएंगी और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश का गौरव बढ़ाएंगी।

अंत में मुख्यमंत्री ने अमिता श्रीवास को इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *