सरगुजा ओलंपिक 2025-26ः आदिवासी अंचल की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंचपंजीयन की अंतिम तिथि 25 जनवरी

Chattisgarh News Surajpur

सूरजपुर/24 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक 2025-26 का आयोजन किया जायेगा। सरगुजा संभाग अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है। यहां खेल के क्षेत्र में अपार नैसर्गिक क्षमता विद्यमान है। इस क्षेत्र में शासन एवं जनता के मध्य मजबूत एवं प्रत्यक्ष संबंध स्थापित कर यहां के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने उनके रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर, खिलाड़ी के रूप में तैयार करने हेतु सरगुजा ओलम्पिक 2025 आयोजन किया जाना है। जिसके लिए प्रतिभागियों से पंजीयन हेतु आवेदन आमंत्रित किया जाता है।
पंजीयन प्रक्रिया 25 जनवरी 2026 तक किया जायेगा। पंजीयन ऑनलाइन गूगल फार्म के माध्यम से या ऑफलाईन के माध्यम से कि जायेगी। सूरजपुर जिले के विकासखण्ड स्तर में होने वाले खेलो कि विवरणात्मक इस प्रकार है-तीरंदाजी (इंडियन राउंड 30 मी. 50 मी.) कबड्डी, बैडमिन्टन, फुटबॉल, एथलेटिक्स – (100मी., 200मी., 400 मी., लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपूट, डिस्कस थ्रो, जैवेलिन थ्रो, 4.100 मी. रिलेरेस) हॉकी, कुश्ती, खो-खो, वालीबॉल, बास्केटबॉल कराते – (जूनियर वर्ग बालक (14 से 15 आयुवर्ग) 42 केजी. – 47 केजी. जूनियर वर्ग बालक (16 से 17 आयुवर्ग) 55 केजी. 61 केजी. जूनियर वर्ग बालिका (14 से 15 आयुवर्ग) 42 केजी. – 47 केजी. जूनियर वर्ग बालिका (16 से 17 आयुवर्ग) 53 केजी. – सीनि. पुरुष वर्ग वेटग्रुप 60 केजी. – 67 केजी., सीनि. महिला वर्ग वेटग्रुप में 55 केजी. – 61), रस्साकसी प्रदर्शनात्मक केवल महिला, जूनियर वर्ग बालक 03 वेटग्रुप 57 केजी., 74 केजी. सीनियर वर्ग को लिए जूनियर वर्ग बालिका 03 वेेटग्रुप 55 केजी., 62 केजी., 68 केजी. सीनि. पुरूष वर्ग 03 वेटग्रुप 57 केजी., 65 केजी., 74 केजी. सीनि महिला वर्ग 03 वेटग्रुप में 55 केजी. 62 केजी. 68 केजी. कुश्ती एवं हॉकी खेल विधा सीधे जिला स्तर से संभाग स्तर पर दल की भागीदारी होगी।
यह प्रतियोगिता दो आयु वर्गों 14 से 17 वर्ष एवं सीनियर वर्ग के लिए आयु बंधन नहीं है। खिलाड़ी को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पंजीयन फॉर्म भरना अनिवार्य है। आयोजन में भाग लेने अथवा किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु खिलाड़ी कार्यालयीन दिवस में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय अधया विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं श्री बलवीर सिंह के मोबाईल नंबर 8319330487 में संपर्क कर सकते है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *