
सूरजपुर// लिंग चयन प्रथाओं और बाल विवाह की रोकथाम थीम पर “राष्ट्रीय बालिका दिवस” के अवसर पर जिले के विभिन्न स्कूल कॉलेजों में व्यापक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। मुख्य कार्यकम शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर में आयोजित हुआ उक्त कार्यक्रम में शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय के सभी छात्राएं भी हुई शामिल इसके अतिरिक्त इस दिवस पर शासकीय आजाक कन्या माध्यमिक शाला नवापारा, शासकीय हाई स्कूल सूमेरपुर, ग्राम दवनकरा, ग्राम पंचायत टाकर प्रेमनगर, पूर्व मा. शा. कैलासपुर, प्रा.शा.खर्रा, पूर्व मा.वि. बरपारा, शासकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़वार एवं कन्या हायर सेकेण्डरी बिहारपुर में वृहद रूप से कार्यक्रम आयोजित हुए।
आज का पूरा कार्यक्रम लिंग चयन प्रथाओं और बाल विवाह की रोकथाम, स्वास्थ्य सेवाओं चिकित्सा संबंधी, राज्य शासन की ओर से संचालित योजनाओं और उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाना तथा न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी देना था।
पूरा कार्यक्रम माननीय अध्यक्ष / प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती विनीता वार्नर के सक्रिय मार्गदर्शन एवं सुश्री पायल टोपनो सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
आज के मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए, व्यवहार न्यायाधीश श्री हिमांशु पण्डा ने अपने उद्धबोधन में राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामना ज्ञापित करते हुए कहा कि इस दिन का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए जागरूकता फैलाना है। उन्होने आगे गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम पीसीपीएनडीटी ( पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994) के संबंध में सरल भाषा में विस्तृत जानकारी प्रदान की इसके अतिरिक्त उन्होनें बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
डॉ. कुलदीप द्विवेदी जिला चिकित्सालय सूरजपुर ने अपने उद्धबोधन में बाल विवाह से होने वाली समस्याओं एवं कन्या भ्रूण हत्या के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वस्थ्य कार्यक्रम, पोषण पूनर्वास केन्द्र एनआरसी आदि शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की।
डॉ. रेशमी पाण्डेय असिस्टेंट प्रोफेसर ने “बेटी है तो कल है, बेटी है तो जन है, और बेटी ही से जीवन है” पंक्ति के साथ बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया और उपस्थित अतिथियों का आभार ज्ञापित किया।
इस शुभ अवसर पर 26 नवम्बर संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दोनों महाविद्यालय के अब्बल आने वाले प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को न्यायाधीश के हाथों से प्रस्सति प्रत्र प्रदान किया गया। जिसमें कन्या महाविद्यालय से कु. कोमल दास प्रथम, कु. साधना सिंह द्वितीय एवं कु. लीलावती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय से श्री राहुल कुमार प्रथम, कु. निशा राजवाड़े द्वित्तीय एवं श्री अवधेश कुमार प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था।
श्री पुनीत गुप्ता असिस्टेंट प्रोफेसर नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर बडे़ ही सायराना अंदाज़ मंच का संचालन करते हुए बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दिया दिया।
आज के कार्यक्रम में दोनो महाविद्यालय के शिक्षकगण पीएलव्ही सत्यनारायण, उमेश कुमार एवं छात्र छात्राएं शामिल रहे।


