
पीएम श्री (PM SHRI) स्कूलों का निरीक्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत स्मार्ट क्लास, ICT लैब, ‘बाला’ (Building As Learning Aid) पेंटिंग, खेल सुविधाओं और छात्रों के साथ संवाद पर केंद्रित है। इस अवलोकन का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल शिक्षण के उपयोग की समीक्षा करना है, जो इन स्कूलों को आदर्श मॉडल बनाने के लिए आवश्यक है।
इसी तारतम्य में भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम बतरा में स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का राज्य नोडल अधीकारी ,संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा तथा जिला मिशन समन्वयक मनोज साहू द्वारा निरीक्षण किया गया ।
इस निरीक्षण के तहत पीएम श्री के 24 बिंदुओं: स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, अटल टिंकरिंग लैब, और क्रियाशील पुस्तकालयों की जांच,
शैक्षणिक वातावरण (Learning Environment): ‘बाला’ (Building As Learning Aid) के माध्यम से दीवारों पर ज्ञानवर्धक पेंटिंग, बच्चों के अनुकूल फर्नीचर, और खेल सामग्री की उपलब्धता,
डिजिटल और तकनीकी पहल (Digital Initiatives): ICT लैब का उपयोग, ई-कंटेंट का प्रयोग और शिक्षकों द्वारा तकनीकी का ज्ञान,
शैक्षणिक गुणवत्ता (Quality Education): विद्यार्थियों के साथ संवाद, सीखने की क्षमता (learning outcomes) का मूल्यांकन और शिक्षकों का रिकॉर्ड,
स्वच्छता और सुरक्षा (Safety): परिसर में स्वच्छता, ग्रीन स्कूल गतिविधियाँ, और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित वातावरण।
व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education): कौशल प्रयोगशाला और व्यावसायिक शिक्षा के विशेषज्ञों की वार्ता का आयोजन सहित समस्त बिंदुओं
का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्राचार्य गोवर्धन सिंह सहित समस्त शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहें।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

