
शिक्षा विभाग की समीक्षा में कसी नकेल : अपार आईडी, बायोमेट्रिक्स और स्कूल ग्रांट पर मिले कड़े निर्देश
‘‘भैयाथान में संकुल प्राचार्य एवं समन्वयक का समीक्षा बैठक सपन्न‘‘
सुरजपुर/02 अप्रैल 2026/ संयुक्त कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र शर्मा के अध्यक्षता में विकास खंड भैयाथान के संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक का समीक्षा बैठक जनपद सभा कक्ष में संपन्न हुआ। संकुलवार अपार आई डी एवं बायोमैट्रिक्स आधार अपडेशन की समीक्षा की गई अपार में कम प्रगति वाले 13 संकुल दर्रिपारा, भटगांव 1, अधीना सलका, कसकेला, बतसरा 1, बंजा 03, भैयाथान, सोनपुर1, समौली, शिवप्रसादनगर, बैजनाथपुर 1, लक्ष्मीपुर, केवरा, बंजा1 के सीआरसी सीएसी से अपार की अधिक पेंडेंसी पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा उन्होंने कहा एक सप्ताह में यदि प्रगति नहीं लाया गया तो कार्यवाही की जाएगी।
आधार बायोमैट्रिक्स अपडेशन को संस्था प्रमुखों को आज ही वैलिडेट करने के निर्देश दिए गए। स्कूल ग्रांट राशि का सदुपयोग छात्र हित में हो इसका मॉनिटरिंग संकुल स्तर में किया जाए। परीक्षा संपन्न होने के पश्चात रेमेडियल टीचिंग करने का भी निर्देश दिया गया। इसके पश्चात पीएम श्री सेजस विद्यालय बतरा का निरीक्षण ज्वाइंट कलेक्टर महोदय के द्वारा किया गया 24 बिंदुओं पर निरीक्षण कर आवश्यक सुधार का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा सूरजपुर मनोज कुमार साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भैयाथान फुल साय मरावी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह एवं बीआरसी सुरेंद्र दुबे विकासखंड के सभी संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

