राज्यस्तरीय आकांक्षी ब्लॉक सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रायपुर में सम्पन्न

Chattisgarh

मुख्यमंत्री श्री विष्णु साय ने उत्कृष्ट ब्लॉकों को किया सम्मानित

-सूरजपुर जिले को मिला विशेष सम्मान

सूरजपुर –
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के आकांक्षी ब्लॉकों के समग्र विकास एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में “राज्यस्तरीय आकांक्षी ब्लॉक सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ब्लॉकों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने संपूर्णता अभियान के अंतर्गत 100% लक्ष्य पूर्ति करने वाले ब्लॉकों को गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा, “संपूर्णता अभियान केवल प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह शासन की अंतिम पंक्ति तक सेवा पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, जल, कृषि और आजीविका जैसी मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह सफलता जनभागीदारी, नवाचार और समन्वित प्रयासों का परिणाम है, जो राज्य के विकास की नई दिशा तय करेगा।

सूरजपुर जिले को मिला विशेष सम्मान

इस गरिमामयी समारोह में जिला सूरजपुर को उत्कृष्ट सेवा वितरण एवं संपूर्णता अभियान के सभी मानकों में लक्ष्य प्राप्ति हेतु गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी सूरजपुर ने यह सम्मान मुख्यमंत्री श्री विष्णु साय के कर-कमलों से ग्रहण किया।

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड ने नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत उल्लेखनीय प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। प्रतापपुर ब्लॉक ने स्वास्थ्य, पोषण, कृषि और आजीविका के छह महत्वपूर्ण मानकों पर 100% लक्ष्य हासिल कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता की मिसाल पेश की।

प्रतापपुर ब्लॉक की प्रमुख उपलब्धियाँ:

स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र में:

4279 में से सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसवपूर्व जांच प्रदान की गई। 2575 महिलाओं का संस्थागत प्रसव कर HMIS पोर्टल में डेटा दर्ज किया गया। विकासखंड में 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं की मधुमेह और उच्च रक्तचाप स्क्रीनिंग कर 100% डेटा NCD पोर्टल में इंद्राज किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण आहार की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कर पोषण ट्रैकर में लक्षित संख्या के अनुसार डेटा एंट्री की गई।

कृषि क्षेत्र में:

1200 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित कर किसानों को अपनी भूमि की पोषक स्थिति की जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका क्षेत्र में:

NRLM के अंतर्गत पात्र स्व-सहायता समूहों को चक्रीय निधि राशि प्रदान कर MIS पोर्टल में 100% डेटा इंद्राज किया गया।

प्रतापपुर ब्लॉक की इस उपलब्धि के पीछे जिला प्रशासन के सभी विभागों के ठोस कार्ययोजनाएँ एवं जमीनी स्तर पर जनभागीदारी का अहम योगदान रहा। सभी विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को समन्वित प्रयासों के माध्यम से आमजन तक पहुँचाया गया और संबंधित पोर्टलों में समयबद्ध 100% डेटा इंद्राज सुनिश्चित किया गया।

कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन ने इसे उपलब्धि को एक टीम वर्क बताया। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू की तारीफ करते हुये कहा कि श्रीमती साहू कुशल समन्वय से प्रतापपुर आकांक्षी ब्लॉक को यह उपलब्धि हासिल हुई जिसमें सभी अधिकारी व कर्मचारी गण का सकरात्मक सहयोग रहा ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *