सूरजपुर// कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना सूरजपुर द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु पूर्व में विज्ञापन जारी किया गया था। किन्तु ई-भर्ती पोर्टल (https:\aww.e-bharti.in) में संबंधित ग्राम पंचायत का नाम तकनीकी कारणों से ऐड नहीं हो पाने के कारण आवेदन की निर्धारित तिथि समाप्त हो गई थी।
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ग्राम पंचायत के ग्राम तथा पारे/टोले में स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के रिक्त पदो हेतु योग्य महिला उम्मीदवारो से नीचे दर्शाये शर्तों के अधीन आवेदन पत्र 06 मार्च से 20 मार्च 2026 तक (सांय 5ः00 बजे) तक ऑनलाईन पद्धती के माध्यम से आमंत्रित किया जाता है। निर्धारित तिथि के पश्चात् आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन करने हेतु नवीन पोर्टल https:\aww.e-bharti.in\ में पंजीयन कर आवेदन करना अनिवार्य होगा। पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी हेतु उक्त पोर्टल में उपलब्ध उपयोगकर्ता मेनुअल की सहायता ली जा सकती है।
उक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका पद के लिए विश्रामपुर, केशवनगर के ग्राम पंचायत के कुंजनगर, शिवनंदनपुर एवं सतपता के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेल्वे कॉलोनी, शांतिनगर-02, एवं सतपता खुटनपारा-02 के लिए आंगनबाड़ी सहायिका के लिए रिक्त पद आमंत्रित किया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

