रिपोर्टर सुखदेव आजाद
जांजगीर चांपा
महिला सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
मामले में 3 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल
ग्राम रोगदा, थाना अकलतरा क्षेत्र में हुई थी घटना
जांजगीर-चांपा जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोगदा में 27 मार्च 2026 को हुई गंभीर मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। घटना में प्रार्थी प्रकाश नोरगे एवं उनके परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।
घटना का विवरण
दिनांक 27 मार्च 2026 की रात्रि लगभग 8:15 बजे आरोपीगण प्रार्थी के घर में जबरन घुसकर गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान आरोपी विनोद कुमार नोरगे ने लाठी से प्रार्थी के सिर, हाथ एवं पैरों पर प्रहार किया। प्रार्थी की पत्नी के बाहर आने पर सविता एवं रामफल द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया, जिसके बाद विनोद द्वारा उन पर भी हमला किया गया।
घटना के दौरान प्रार्थी के तीनों पुत्र—अभिषेक, सुमित एवं अमित—पर भी लाठी से हमला किया गया। इसके अतिरिक्त, आरोपियों द्वारा प्रार्थी की पुत्री को घसीटते हुए घर से बाहर ले जाया गया।
इस घटना में भानुप्रताप, राहुल, रौशन, नरेन्द्र, निखिल, रामगोपाल, रामकुमारी, शत्रुहन सहित अन्य आरोपी शामिल थे।
पुलिस कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। घटना में प्रयुक्त लाठी एवं बेल्ट जप्त किए गए तथा गवाहों के बयान दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 331(6), 115(2) एवं 191(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
सराहनीय योगदान
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी अकलतरा एवं थाना अकलतरा पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

