रिपोर्टर सुखदेव आजाद
जिला बिलासपुर
मस्तूरी। क्षेत्र के ग्राम किसान परसदा के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना 29 मार्च 2026 को रेलवे गार्ड द्वारा थाना मस्तूरी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों के जरिए लगातार जानकारी प्रसारित की जा रही थी। इसी दौरान 30 मार्च की देर रात थाना खैरागढ़ से संपर्क हुआ, जहां एक नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज था। खैरागढ़ पुलिस ने आशंका जताई कि मस्तूरी में मिली अज्ञात लड़की का शव उसी अपहृत बालिका का हो सकता है।
31 मार्च को ग्राम चिचोला, ठेलकाडीह से मृतिका के परिजन एवं खैरागढ़ पुलिस टीम मस्तूरी पहुंचे। यहां परिजनों ने शव की शिनाख्त अपनी लापता बेटी के रूप में की।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

