राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित हुई पूनम अग्रवाल

Chattisgarh News Surajpur

रिपोर्टर सुखदेव आज़ाद

जांजगीर चांपा।
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन एस. एन. जी.ऑडिटोरियम सेक्टर 4 भिलाई में आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल रमेन डेका उपस्थित थे। उनके द्वारा अलग विधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 201 नारी शक्तियों का सम्मान किया गया। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नैला जांजगीर की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल को सामाजिक जनहित जन सेवा कार्य के लिए राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया उक्त कार्यक्रम में संगठन के उपस्थित सदस्यों के साथ-साथ आए हुए अतिथियों ने भी सम्मानित किया इस क्रम में वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज, राजाराम त्रिपाठी, संजय द्विवेदी छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे प्रदेश महामंत्री कुलवंत सिंह सलूजा प्रदेश संयोजक सतीश बौद्ध ने उन्हें सम्मानित करते हुए आगामी वर्ष भी इसी प्रकार कार्य करने के लिए आशीर्वाद प्रदान किया सम्मान उपरांत मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी जागृति शाखा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रीना केडिया सहित दोनों शाखा के प्रदेश कार्यकारिणी एवं शाखा के सदस्यों ने बधाई प्रेषित किया सम्मान प्राप्त होने उपरांत राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुणाल गुप्ता संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल संभागीय सचिव संतोष देवांगन के साथ साथ प्रेस क्लब जांजगीर के अध्यक्ष राघवेंद्र पाठक सहित पत्रकार साथियों ने भी बधाई प्रेषित किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *