
सूरजपुर –
पर्यटन किसी भी क्षेत्र के आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। सूरजपुर जिले में पर्यटन की संभावनाओं का अवलोकन करने के लिए प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सूरजपुर श्री मानवेंद्र सिंह, कलेक्टर श्री एस जयवर्धन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने पहाड़गांव क्षेत्र का दौरा किया।
जिले में प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक स्थल और सांस्कृतिक विरासत की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं का आंकलन करने के लिए ही यह निरीक्षण किया गया।
इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में उपलब्ध पर्यटन संसाधनों की पहचान करना, मौजूदा बुनियादी ढांचे का मूल्यांकन करना और पर्यटन विकास की संभावनाओं को तलाशना था। कलेक्टर द्वारा पहाड़ गांव में वर्तमान में शुरू हुए नौका विहार की सुविधा और पहाड़ों के बीच स्थित खूबसूरत झील का अवलोकन किया गया। इसके साथ ही इस स्थल को कैसे एक बेहतर पिकनिक स्पॉट व पर्यटन के दृष्टिकोण से बेहतर बनाया जा सकता है, इस संदर्भ में उपस्थित जनों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की गई। उन्होंने नौका विहार को आकर्षण का केंद्र बताते हुए जिले वासियों से अपील की की वो भी पहाड़ गांव आकर यहां शुरू हुई वोटिंग सुविधा का लुफ्त उठाएं।
निरीक्षण दल में पर्यटन विभाग, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी इत्यादि उपस्थित थे।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पर्यटन स्थल तक पहुंचने के लिए सड़कों को और सुगम बनाया जा सकता है, जलपान गृह की सुविधा और स्वच्छता प्रबंधन को भी और पुख्ता किया जा सकता है। निरीक्षण के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं आगामी आने वाले समय पर विचार किया जाएगा।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

