सूरजपुर, 29 मार्च 2026 — छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 29 मार्च को सूरजपुर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे सरगुजा संभाग साहू समाज एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे।
यह भव्य आयोजन सूरजपुर के रिंग रोड स्थित भक्त माता कर्मा चौक पर आयोजित किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं आमजन के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भक्त माता कर्मा की पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

