सूरजपुर – सुशासन तिहार के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देते हुए 89 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति प्रदान की गई। जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत 24 एवं जनपद पंचायत प्रेमनगर अंतर्गत 65 शौचालयों की स्वीकृति दी गई है। इस पहल से लाभान्वित ग्रामीणों ने शासन का आभार जताते हुए इसे एक सकारात्मक कदम बताया। ग्रामीणों ने कहा कि यह सुविधा उनके जीवन में स्वच्छता और सम्मान का नया अध्याय जोड़ने का कार्य करेगी।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

