सूरजपुर// छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना सूरजपुर द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पात्र महिला अभ्यर्थियों से 18 फरवरी से 04 मार्च 2026 शाम 5ः00 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जारी सूचना के अनुसार सूरजपुर, विश्रामपुर ग्रामीण एवं केशवनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमरिया, कुंजनगर, शिवनंदनपुर एवं सतपता में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों – डुमरिया इमलीपारा, रेलवे कॉलोनी शांतिनगर-02 तथा सतपता खुटनपारा-02 में सहायिका पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को विभाग के नवीन पोर्टल https:\aww.e-bharti.in पर पंजीयन कर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। पंजीयन एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध उपयोगकर्ता मैनुअल से प्राप्त की जा सकती है।

