
सूरजपुर/ जिले के तहसील कार्यालय ओड़गी में जनगणना कार्य के सफल संचालन के लिए नियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित कर उन्हें प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
उक्त बैठक के दौरान जनगणना कार्य की प्रक्रिया, मकान सूचीकरण एवं निर्धारित प्रपत्रों के सही भराव संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें शत-प्रतिशत शुद्धता एवं पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षण में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को सही जानकारी संकलित करने के दिशा निर्देश दिए गए।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

